गभाना: जामुनका में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, एक भैंस की जलकर हुई मौत
चण्डौस क्षेत्र के गांव जामुनका में सोमवार शाम को करीब 7 बजे अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने एक परिवार की आजीविका पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया। आग लगने से मुन्ने खां के बुर्जी-बिटोरा से उठी लपटों ने पास में बने आरिफ पुत्र चांद खां की झोपडी को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां बंधी आरिफ की भैंस की मौके पर जलकर मौत हो गई।