बसिया: बेलगांव करम टोली में जहरीली सांप काटने से छात्र की मौत
Basia, Gumla | Jun 25, 2026 गुमला जिला के बसिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलगांव करम टोली गांव के रहने वाले निर्मल तिर्की के पुत्र माइकल तिर्की की मौत जहरीला सांप के काटने की वजह से बुधवार गुरुवार की मध्य रात्रि को हो गई।इसके बाद शव को सदर अस्पताल के शव गृह में रखा गया है जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।