जिले में गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई चार लोग घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर है। पहली घटना नागफेनी पेट्रोल पंप के समीप घटी। दूसरी घटना रायडीह जबकि तीसरी घटना उर्मी के पास घटी। चौथी घटना सिसई थाना क्षेत्र की है जबकि पांचवीं घटना कामडारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई।