समावेशी शिक्षा के तहत बीआरसी गोपालपुर में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार, संसाधन शिक्षक भागलपुर ने यह प्रशिक्षण दिया। प्रखंड साधन सेवी समावेशी शिक्षा गोपालपुर मनीष कुमार ने गुरुवार की शाम 5 बजे बताया कि अलग-अलग 40 प्रतिभागियों को दो दिनों तक प्रशिक्षण दिया गया।