भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी तहसील स्थित धर्माउ तालाब एवं फतेहसागर तालाब क्षेत्र में हो रहे प्रदूषण और अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की मध्य क्षेत्रीय पीठ द्वारा कोटड़ी निवासी विष्णु कुमार वैष्णव की याचिका पर दिए गए आदेशों की पालना में आज गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू