पनागर: भगवती मानव कल्याण संगठन ने महराजपुर इलाके में पकड़ी अवैध शराब,प्रशासन की नाकामी पर उठे सवाल!
भगवती मानव कल्याण संगठन के मुस्तैद कार्यकर्ताओं ने अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर क्षेत्र में शनिवार रविवार की मध्यरात्रि 12.30 बजे एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी (क्रमांक MP13 ZV 0545) को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। वाहन से 50-50 क्वार्टर की 4 पेटियों में भरी कुल 200 क