बड़ौद: सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ,नगर में निकाली गई कलश यात्रा
नगर में धार्मिक वातावरण के बीच रविवार दोपहर 12 बजे बाद श्री कृष्ण मंदिर परिसर में सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया।कथा के आरंभ अवसर पर सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा श्री कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर पहु