मेरठ: मेरठ में लोहिया नगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की साइबर ठगी से अर्जित करीब 1.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति की कुर्क
Meerut, Meerut | Jun 29, 2026 प्रदेश सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत मेरठ की लोहिया नगर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सोनू की साइबर ठगी से अर्जित करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए कुर्क कर दिया। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रशासन और तहसील प्रशासन की मौजूदगी में की गई।