जतारा: जतारा में संदिग्ध सामान से भरी कार ने गायों को कुचला, 3 आरोपी फरार, 2 हिरासत में, पुलिस जांच जारी
एक तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरट की बताई गई।गायों को टक्कर मारने के बाद कार ईंटों के ढेर से जा टकराई। घटना के बाद कार में सवार पांच लोगों में से तीन संदिग्ध सामान से भरी बोरियां लेकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।जतारा पुलिस जांच जुटी है।