अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज सुधार समिति के राष्ट्रीय संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अंबाराम जी परमार के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक परिवर्तन एवं न्याय पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह पदयात्रा 14 दिसंबर 2025 को ग्राम भड़ला से प्रारंभ होकर लगभग 90 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मंगलवार 12:00 के लगभग कलेक्टर पहुंची।