नबीनगर: गंगहर से तीन NBW वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र में विशेष समकालीन अभियान के अंतर्गत NBW वारंटी बसंत भगत,अरुण भगत दोनों पिता सुरेश भगत,अमित भगत पिता दीपन भगत तीनों गंगहर निवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया । थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने गुरुवार को बताया कि विशेष समकालीन अभियान के अंतर्गत NBW के तीन वारंटी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया