सागर: हफसिली में 101 फीट गोवर्धन पर्वत के साथ भव्य पूजन, श्रीकृष्ण के दिव्य स्वरूप ने मोहा मन, सांसद-विधायक भी शामिल
Sagar, Sagar | Oct 22, 2025 डेयरी विस्थापन परियोजना स्थल हफसिली में पशुपालक संघ और नगर पालिक निगम सागर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह 11 बजे भव्य गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया। गोबर से बने 101 फीट लंबे और 11 फीट ऊँचे विशाल गिरिराज पर्वत को भगवान श्रीकृष्ण के 30 फीट स्वरूप ने अपनी ऊँगली पर धारण किया, जिसका श्रद्धाभाव से जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पूजन किया।