गुण्डरदेही: अर्जुन्दा नगर में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती
ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष जीवन बंदे के नेतृत्व में शिक्षा,संघर्ष एवं समानता के प्रतीक,संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 135 वें जयंती के अवसर पर विधायक कार्यालय अर्जुंदा में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व को याद किया गया! इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं जनहितकारी विचारधारा से प्रभावित होकर वामन साहू टिकरी ,तुलेश शर्मा टिकरी,दिनेशवरी साहू* टिकरी,हितेश देशमुख टिकरी संतोष बोहरा अर्जुन्दा वार्ड 15,योगेश टंडन अर्जुन्दा कांग्रेस परिवार में प्रवेश किया।