खरगौन: खरगोन जिला अस्पताल के नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी की नाकाम वारदात! दान पेटी ले गए, ताला नहीं टूटा तो वापस छोड़कर भागे
खरगोन। जिला अस्पताल परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में चोरी की एक नाकाम कोशिश सामने आई है। अज्ञात बदमाश मंदिर में रखी दान पेटी उठाकर ले गए, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उसका ताला नहीं तोड़ पाए। आखिरकार बदमाश दान पेटी को मंदिर के पास ही छोड़कर फरार हो गए। बाद में मंदिर समिति के सदस्यों की नजर दान पेटी पर पड़ी, जिसे वापस मंदिर में सुरक्षित रख दिया गया।