जखनिया: जखनिया में तूफान के तांडव के बीच बजी शहनाई, शिव मंदिर में पंचायत के फैसले पर हुई अनोखी शादी
गाजीपुर के जखनिया में चक्रवाती तूफान के बीच एक ऐसी शादी हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक तरफ तूफान का कहर तो दूसरी तरफ शिव मंदिर में गूंजती शहनाई। जी हां, जखनिया के शिव मंदिर में उस वक्त लोग हैरान रह गए, जब अफरा-तफरी के माहौल के बीच हंसा और शशि ने सात जन्मों का बंधन बांध लिया।