फतेेहपुर: मुंशीगंज बाजार स्थित नसीर मार्केट में नारेबाजी को लेकर हुआ बवाल, चौकी का किया गया घेराव, आरोपी हिरासत में
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में रमजान और होली के बीच आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। मुंशीगंज बाजार स्थित नसीर मार्केट में एक मुस्लिम युवक से कथित तौर पर जबरन नारे लगवाने का वीडियो वायरल होने के बाद तनाव की स्थिति बन गई।