सांगानेर: महेश नगर में AC सर्विस के दौरान ब्लास्ट, दो मजदूर घायल, एक के सिर और दूसरे के पैर में लगी गंभीर चोटें
जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में स्थित स्वेज फार्म क्षेत्र में एसी सर्विसिंग के दौरान ब्लास्ट होने से दो मजदुरों के घायल होने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना गुरुवार शाम की घटना बताई जा रही है। वहीं हादसा के दौरान दो लोग महेश नगर इलाके में एक मकान की छत पर लगी एसी की सर्विस कर रहे थे। इस दौरान अचानक ब्लास्ट से एसी के परखचे उड़ गए।