धमतरी: गागरा पुल के पहले बोलेरो वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी ठोकर, पति की हुई दर्दनाक मौत
अर्जुनी थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम और अछोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर अपनी पत्नी के साथ बाइक में सवार होकर कुरूद की ओर जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से आकर बोलेरो वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। इस हादसे में बाइक चालक इंद्रेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।