खोड़ारे के पिपराबाराखां गांव में फूला देवी ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर सुज्जुन, पिंटू, शोएब और परवेज उसके नल और शौचालय को क्षतिग्रस्त करने आए। मना करने पर उन्होंने जाति सूचक गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार 5 बजे प्रभारी निरीक्षक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।