ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर गांव से पुलिस ने एक 45 वर्षीय महिला पर कच्ची शराब बेचने पर मामला दर्ज किया है, मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को रविवार को शाम लगभग 5 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहपुर गांव में कोई महिला हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रही है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।