चुनार: अहरौरा के बाराडीह के पास कोयला लदे ट्रक का टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित होकर पलटा, क्रेन से कराया गया सीधा
अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग स्थित बराडीह के पास कोयल नदी ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया इससे अनियंत्रित होकर ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सूचना पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कराया और सड़क किनारे लगवाया। ट्रक पलटने से सड़क पर कोयला फैल गया था। चालक फरार है। जबकि खलासी को चोट नहीं आई।