मोहड़ा उपप्रमुख विमला देवी के पुत्र रजनीश पांडेय पर शुक्रवार की रात 10:30 बजे गेहलौर थाना से 5 किलोमीटर दूर भागलपुर गांव के पास अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया। रजनीश पांडेय ने बताया कि अतरी विधायक रोमित कुमार के दादा के श्राद्ध कार्यक्रम और नीमचक बथानी डीएसपी के श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे।टेटुआ बाजार पार किए तो पांच मोटरसाइकिल से लोगों ने पिछा किया।