शाहजहांपुर: निगोही थाना क्षेत्र के कटैया उस्मानपुर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
दरअसल एक किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुई। जब किसान वीरपाल अपने घर से खेत पर जा रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान वीरपाल (50) के रूप में हुई है। जो थाना निगोही क्षेत्र के कटैया उस्मानपुर के निवासी थे।