सहारनपुर नगर निगम द्वारा तिब्बती मार्केट को हटाने के आदेश के बाद वहां वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों में चिंता और आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित व्यापारियों ने महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह से मुलाकात कर हाथ जोड़कर मार्केट को उजाड़ने से बचाने की अपील की है। व्यापारियों का कहना है कि यह मार्केट करीब 55 वर्षों से संचालित है।