टनकुप्पा: मानिकपुर गांव में लगभग 1000 आबादी को नहीं मिल रहा नल जल योजना का लाभ, लोगों ने BDO से आपूर्ति की मांग की
टनकुप्पा प्रखंड अंर्तगत गजाधरपुर पंचायत की मानिकपुर गांव में नल जल योजना का लाभ लगभग 1000 आबादी के लोगों को नही मोड़ ल रहा है। घर घर जलापूर्ति का कार्य पिछले एक बर्षो से पीएचईडी विभाग की लापरवाही के कारण बंद है। गांव के पंच संजय सिंह व ग्रामीणों ने BDO के पास आवेदन देकर जलापूर्ति कार्य चालू कराने की मांग किया है।