कैराना: कांधला में जसाला के निकट ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ
कांधला थाना क्षेत्र के जसाला गांव के निकट सड़क हादसा सामने आया है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार, जसाला के निकट ई—रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई है, जिसमें बाइक सवार सुरेश नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के संबंध में राहगीरों ने सूचना दी, जिस पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।