सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन अवसर पर शनिवार को दो बजे फारबिसगंज स्थित नोवेल एकेडमी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला परिवहन अररिया एवं जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिवहन कार्यालय से आए मोटर यान निरीक्षक निशांत कुमार, प्रवर्तन अवर निरीक्षक, मोहम्मद वारिस विद्यालय के निदेशक आदि मौजूद रहे।