नैनपुर: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम मुर्गा टोला में पौधारोपण कार्य संपन्न
Nainpur, Mandla | Apr 17, 2026 विकासखंड नैनपुर अंतर्गत ग्राम मुर्गाटोला में "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत शुक्रवार दोपहर 12:00 बोरी बंधान कार्य किया गया। यह कार्य विकास प्रस्तुत समिति के तत्वाधान में संपन्न हुआ, जिसमें जल संरक्षण के उद्देश्य से कुल 40 बोरियों का उपयोग कर बांध तैयार किया गया। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना एवं स्थानीय जल स्रोतों को संरक्षित करना है।