चंदेरी: रामपुर मुहाल गांव से लापता हुई 19 वर्षीय विवाहिता, पुलिस ने मामला दर्ज कर की तलाश शुरू
रामपुर मुहाल गांव से 19 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है, 22 वर्षीय युवक ने शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताये कहीं चली गई है जो घर लौट कर नहीं आई , फरियादी की शिकायत पर चन्देरी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है ।