लोहरदगा: लोहरदगा में हाथी का आतंक, घर तोड़कर आठ बोरा धान खाया, गांव में घुसा जंगली हाथी, परिवार बाल-बाल बचा
लोहरदगा जिले के सढ़ाबे डुमार टोली में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात जंगली हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। रात करीब 2:30 बजे एक विशालकाय हाथी गांव में घुस आया और बंदो उरांव के घर को निशाना बनाते हुए दीवार और दरवाजे को तोड़ डाला। इसके बाद हाथी घर में रखे करीब आठ बोरा धान को खा गया तथा कई घरेलू सामानों को बिखेरते हुए नुकसान पहुंचाया। हाथी