बाराचट्टी: सीता चक में दो समुदायों के बीच विवाद, छह गिरफ्तार
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीता चक गांव में मंगलवार को शाम दो समुदाय में हुए विवाद में सात लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को शाम 4 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार 6 लोगों को जेल भेजा जा रहा है। 22 लोगों पर केस दर्ज हुआ है और 40 अज्ञात मामले दर्ज हुए हैं। फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है ।