चूरू: चूरू के एसपी जय यादव ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर आमजन से की अपील
Churu, Churu | Oct 14, 2024 एसपी जय यादव ने सोमवार दिन में 1 बजे के करीब बताया कि साइबर ठग विभिन्न एप्लीकेशंस के माध्यम से आमजन की जानकारी को चुरा रहे हैं और उन जानकारी के आधार पर फोन करके किसी संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी या अन्य जानकारी देते हुए ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में डिजिटल अरेस्ट होने से बचने के लिए सभी व्यक्ति अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर ना करें।