बारुन: भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने बारुण सोन नदी पुल पर बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, भाई घायल
बारुण थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी पुल के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब भाई-बहन अपनी बाइक से झारखंड से वापस वाराणसी लौट रहे थे।