उनियारा क्षेत्र के लोगों ने देवली -उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंगलवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजेंद्र गुर्जर ने नियमित जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समस्या निराकरण के निर्देश दिए।