धमतरी: भामाशाह जयंती पर साहू समाज ने निकाली यातायात जागरूकता रैली, विधायक ने दिखाई रैली को हरी झंडी
दानवीर भामाशाह जयंती के पावन अवसर पर साहू समाज युवा प्रकोष्ठ द्वारा एसपी कार्यालय से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को धमतरी विधायक ओंकार साहू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। जिसके बाद रत्नाबांधा चौक धमतरी में आम नागरिकों को हेलमेट वितरित कर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।