दरभंगा: दरभंगा के बलहा गांव के पोखर में 17 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, 2 घंटे बाद मिला शव
दरभंगा जिले के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोरी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बलहा गांव निवासी बिंदा सहनी की पुत्री रीवा कुमारी (17 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में सोमवार को दोपहर 2 बजे मृतका के परिजन ने डीएमसीएच के पोस्टमार्टम परिसर में जानकारी दी।