बहराइच: इमली चौराहे के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, बुजुर्ग की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली चौराहे के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ लेके जा रहे थे कि रास्ते में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।