बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर 6 नवंबर को मतदान संपन्न हो गया। 14 नवंबर को मतगणना होनी है, इसके पूर्व तमाम न्यूज़ चैनलों के माध्यम से एग्जिट पोल दिखाया जा रहा है जिसके ऊपर चर्चा करते हुए तमाम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अपने-अपने दल के जीत की संभावना जाता रहे हैं। प्रत्येक चौक चौराहों पर एग्जिट पोल की चर्चाएं देखने को मिल रही है।