खरगोन। शहर के तवडी मछली बाजार नाले क्षेत्र में तेज बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया। एक मकान की छत टूटकर गुलाम मोहम्मद के कच्चे घर पर गिर गई, जिससे पूरा मकान ढह गया। घर में सो रहे जैनब, रोशनी समेत सभी सदस्य और छोटे बच्चे समय रहते बाहर निकल आए, जिससे जनहानि नहीं हुई।