मेरठ: लिसाड़ी गांव में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, जलभराव ने दमकल की राह में बाधा डाली; एक घंटे तक धधकने के बाद खंभे से गिरा
Meerut, Meerut | Jul 12, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाड़ी गांव स्थित बिजोट रोड पर शनिवार रात एक विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। सड़क पर जलभराव होने के कारण दमकल की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच सकी, जिससे ट्रांसफार्मर करीब एक घंटे तक धू-धूकर जलता रहा। बाद में ट्रांसफार्मर खंभे से नीचे गिर गया और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।