पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कुडुवा-किशुनपुर के बीच मंगलवार रात अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल पलट गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए। उनका इलाज एमएमसीएच में हुआ। दोनों खतरे से बाहर हैं। डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक की पहचान पाटन के अंगरा के 24 वर्षीय विकास उरांव पिता लक्ष्मण उरांव के रूप में हुई है।