नुआंव: अकोल्हि में अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Nuaon, Kaimur | May 1, 2025 अकोल्हि में अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम गुरुवार की दोपहर आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि व समाजसेवी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की लोगों को जानकारियां दी गई।