विदिशा नगर: 40 लीटर डलवाया, 47 का बिल! पेट्रोल पंप पर किसान का हाईवोल्टेज हंगामा
विदिशा जिले के पीतलिया पेट्रोल पंप पर डीजल कम देने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खेरूआ गांव के किसान का आरोप है कि ट्रैक्टर में 40 लीटर डीजल डलवाया लेकिन पैसे 47 लीटर के वसूले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि मामला थाने तक नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह 10 बजे किसान का कहना है कि पंप संचालक ने अतिरिक्त डीजल देकर विवाद खत्म कराया।