बख्शी का तालाब: बीकेटी पुलिस ने गहरे टैंक में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला, बनी गौवंश की मददगार
लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में सुगमाऊ-जराहरा रोड स्थित एक खुले टैंक में कई घंटों से फंसी गाय को बीकेटी पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकालकर मानवता का परिचय दिया। स्थानीय लोगों ने पहले नगर निगम से मदद मांगी, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाला।