कुरडेग माईकल किंडो स्टेडियम में जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी पैंकरा के द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को 11:00 बजे ध्वजारोहण किया। जिसके बाद कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की बैंड टीम ने आकर्षक परेड कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया ।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी ,थाना प्रभारी सहित कई लोगों की उपस्थिति रही।