ललितपुर: राजपूत कॉलोनी के नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बुंदेलखंड मीडिया क्लब ने कलेक्ट्रेट में DM को सौंपा ज्ञापन
बुंदेलखंड मीडिया क्लब ने सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राजपूत कॉलोनी के नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर डीएम अक्षय त्रिपाठी को ज्ञापन सौपा, मीडिया क्लब के सदस्यों ने बताया नाले पर अतिक्रमण होने की वजह से थोड़ी सी बरसात में नाला उफान पर आ जाता है,जिससे लोगों के घरों में पानी भर जाता है, और निकलना मुश्किल हो जाता है, अतिक्रमण हटाने की मांग की है।