मल्हनी पड़ाव स्थित एक टायर की दुकान में मंगलवार तड़के करीब 7 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर आग की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।