गाजीपुर में भी वीर बाल दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा फतेह सिंह और जोरावर सिंह की शहादत को याद करते हुए विकास भवन सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल मौजूद रहीं।