घोसी: सोनवा गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के लिए कलश यात्रा आयोजित
सोनवा गांव में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री सूर्य नारायण प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के पहले दिन आज एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजित कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।