प्रतापगढ़: सुजात गांव में बंद घर में चोर की सूचना पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण, दरवाजा तोड़ने पर अंदर नहीं मिला कोई संदिग्ध
प्रतापगढ़ जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे सुजात गांव के सड़क किनारे जब्बार का एक बंद मकान पड़ा है। शनिवार शाम 5:30 बजे अफवाह फैली कि इस घर के अंदर चोर बैठा।इसकी सूचना से आसपास के ग्रामीण व उडैयाडीह बाजार वासी पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गए लेकिन घर में कोई नहीं था। इस दौरान वहां सैकड़ो की भीड़ जुटी रही।